दुनियाभर की खूबसूरती को समेटे हुए है यूरोप का छोटा सा देश पोलैंड, घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poland: यूरोप का एक छोटा सा देश है पोलैंड, जिसका भारत से एतिहासिक नाता रहा है. दरअसल, 16वीं सदी में के दौरान समुद्री मार्गों की खोज के वक्त पहली बार पोलिश के अमीर लोग, व्यापारियों, लेखकों और राजनेताओं ने भारत का रुख किया था. भारत की सभ्यता, आध्यात्मिक परंपराओं, दर्शन, कला और संस्कृति के प्रति पोलिश लोगों की गहरी रुचि थी और पोलैंड के लोग भी कला और संस्कृति से प्यार करने वाले थे.

ऐसे में आज भी आपको पोलैंड में खूबसूरत शहर, कस्बों और ऐतिहासिक जगहों पर इसकी झलक देखने को मिल जाएगी. यदि आप भी पोलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो Poland में इन टूरिस्ट प्लेस का दीदार जरूर करें हैं.

Poland में घूमने के लिए बेस्‍ट है ये टूरिस्ट प्लेस

वारसॉ- राजधानी वारसॉ पोलैंड का सबसे बड़ा शहर है, जहां घूमने के लिए भी कई जगह हैं. यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, आश्चर्यजनक वास्तुकला के साथ ही सुंदर महल हैं. पोलैंड के मुख्य आकर्षण का केन्द्र वारसॉ ओल्ड टाउन, लाज़िएंकी पार्क, पैलेस ऑफ़ कल्चर एंड साइंस और वारसॉ राइजिंग म्यूज़ियम जैसी घूमने की जगह हैं.

क्राको- क्राको पोलैंड में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है, जो पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे पुराने शहरों में से एक है. ऐसे में आप पोलैंड के इतिहास और विकास को समझना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए. क्राको में फेमस टूरिस्ट प्लेस जैसे विल्लिज़्का साल्ट माइन, वावेल रॉयल कैसल, द क्लॉथ हॉल और सेंट मैरी बेसिलिका हैं. ये जगहें पोलैंड के इतिहास की कहानी को बयां करती हैं.

माल्बोर्क- इसके अलावा पोलैंड का सबसे खूबसूरत शहर है माल्बोर्क.  यह अपने महलों और चर्चों और चैपलों के लिए जाना जाता है. खास बात ये है कि यह शहर यूनेस्को की धरोहर में शामिल होने के साथ ही ट्यूटनिक शूरवीरों की ताकत के लिए जाना जाता है. यहां के महलों की सुंदर वास्तुकला उस युग के शूरवीरों के जीवन और पोलिश संस्कृति की झलक दिखाती है. यहां माल्बोर्क कैसल संग्रहालय, डायनासोर पार्क, जम्पी पार्क और माल्बोर्क के प्रसिद्ध नियो-गॉथिक रेलवे स्टेशन भी देखने लायक हैं.

ग्दान्स्क कोस्ट- वहीं, पोलैंड के बाल्टिक बीच पर ग्दान्स्क कोस्ट है जो अपनी रंगीन और अनूठी वास्तुकला, शानदार मार्केट और खाने के लिए प्रसिद्ध है. इसके अलावा नेप्च्यून फाउंटेन भी यहां है जो पोलैंड लोकप्रिय स्थानों में से एक है.

इसे भी पढें:-Picture of India: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है धरती पर बिजली गिरने का नजारा? एस्ट्रोनॉट ने शेयर कीं तस्वीर

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version