Ajab Gajab: दान में मिली गाय दे रही 1.5 लीटर दूध, FIR कराने थाने पहुंचे संकट मोचन के महंत, जानिए मामला

Ajab Gajab News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जिसे सुनकर लोग ही नहीं पुलिस भी हैरान है. बता दें कि रायपुर के कोतवाली थाना में स्थित संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर के महंत का आरोप है कि व्यापारी ने ज्यादा दूध देने वाली गाय का पैसा लिया और कम दूध देने वाली बीमार गाय बेच दिया. महंत ने जब व्यापारी से इस बात की शिकायत की तो वे अब टालमटोल कर रहा है.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़ा तालाब के पास स्थित संकट मोचन वीरहनुमान मंदिर के महंत राजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा ‘बीते महीने एक भक्त ने सरोना के पशु विक्रेता प्रेम कुमार से 46 हजार रुपये में गाय खरीद कर मंदिर को दान में दी. बीते महीने एक भक्त ने सरोना के पशु विक्रेता प्रेम कुमार से 46 हजार रुपये में गाय खरीद कर मंदिर को दान में दी. प्रेम कुमार ने गाय को बेचते हुए कहा था कि ये बहुत स्वस्थ पशु है. हर दिन 5 लीटर दूध देगी. हमने गाय को मंदिर के गौशाला में बांध दिया. उसकी सेवा की. तभी गौशाला के रखवालों ने बताया कि गाय के शरीर में सूजन है. इसके अलावा वो दिन में सिर्फ डेढ़ लीटर ही दूध दे रही है. डॉक्टरो को बुलाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया.’

ये भी पढ़ेंः
Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना होता है बहुत शुभ, सफलता चूमती है कदम

मंदिर के पुजारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि पशु विक्रेता ने धोखे से इस गाय को बेचा है. जब इसकी शिकायत की गई तो वह अब टालमटोल कर रहा है. वहीं कोतवाली थाने में पहुंचे इस मामले पर पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version