31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक तृतीया तिथि रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी. खास बात यह है कि चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय सोमवार की रात ही होगा, इसलिए संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत आज ही रखा जाएगा. इसी दिन कजरी तीज का व्रत भी है. पंचांग के अनुसार आज पूर्वा रेवती नक्षत्र देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. ऐसे में व्रत-पूजन करने वाले लोगों के लिए आज की तिथि, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय जानना जरूरी है. आइए जानते हैं 31 अगस्त 2026 का पूरा पंचांग और दिनभर के शुभ-अशुभ समय.

31 अगस्त 2026 का पंचांग

वार: सोमवार
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया सुबह 8:52 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी
नक्षत्र: पूर्वा रेवती, देर रात 3:24 बजे तक
विशेष: पंचक, कजरी तीज और संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत

31 अगस्त 2026 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 बजे से 5:37 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह 5:14 बजे से 6:23 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:14 बजे से 1:04 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 बजे से 3:34 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:54 बजे से 7:17 बजे तक
सायाह्न संध्या: शाम 6:54 बजे से रात 8:03 बजे तक

31 अगस्त 2026 का राहुकाल

दिल्ली: सुबह 7:34 बजे से 9:10 बजे तक
मुंबई: सुबह 7:57 बजे से 9:31 बजे तक
चंडीगढ़: सुबह 7:35 बजे से 9:11 बजे तक
लखनऊ: सुबह 7:21 बजे से 8:56 बजे तक
भोपाल: सुबह 7:36 बजे से 9:11 बजे तक
कोलकाता: सुबह 6:53 बजे से 8:28 बजे तक
अहमदाबाद: सुबह 7:56 बजे से 9:30 बजे तक
चेन्नई: सुबह 7:31 बजे से 9:03 बजे तक

आज रखा जाएगा संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार चतुर्थी तिथि सोमवार की सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और मंगलवार सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी.
चूंकि चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय सोमवार को ही होगा, इसलिए संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत 31 अगस्त को ही रखा जाएगा. इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.

सोमवार की रात 8 बजकर 25 मिनट पर चंद्रोदय होगा.

मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से संकटों से मुक्ति की कामना की जाती है. जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत नहीं रख पाते, वे भगवान गणेश के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं.

आज कजरी तीज का भी व्रत

31 अगस्त को कजरी तीज का व्रत भी रखा जाएगा. ऐसे में सोमवार का दिन धार्मिक रूप से विशेष रहेगा. आज तृतीया तिथि सुबह 8:52 बजे तक है और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जिसके कारण इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

More Articles Like This

Exit mobile version