30 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 30 June 2026: 30 जून 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज से आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसके साथ ही आज ब्रह्म योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का भी विशेष संयोग बन रहा है, जिसे कई शुभ कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने, धार्मिक अनुष्ठान करने या किसी महत्वपूर्ण निर्णय की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल जरूर जान लें.

आज का पंचांग – 30 जून 2026

  • वार: मंगलवार
  • माह: आषाढ़
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • तिथि: प्रतिपदा (30 जून को पूरा दिन, पूरी रात पार करके 1 जुलाई सुबह 7:39 बजे तक)
  • विशेष: आज से आषाढ़ माह का शुभारंभ

ब्रह्म योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का विशेष संयोग

30 जून को दोपहर 3:19 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा. मान्यता है कि इस योग में शांतिपूर्वक किए गए कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं. यदि किसी से विवाद या मनमुटाव चल रहा हो, तो उसे समाप्त करने के लिए भी ब्रह्म योग को शुभ माना जाता है. आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके 1 जुलाई सुबह 6:52 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. यह 27 नक्षत्रों में 20वां नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं, जबकि इसके देवता वरुण देव माने गए हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस नक्षत्र में जल का सम्मान करना चाहिए और जल का अनावश्यक उपयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर वरुण देव का दोष लगने की मान्यता है.

30 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:38 बजे से 05:21 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:16 बजे से 01:09 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:55 बजे से 03:48 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:19 बजे से 07:40 बजे तक

राहुकाल का समय

शहर राहुकाल
दिल्ली 03:54 PM – 05:38 PM
मुंबई 04:01 PM – 05:40 PM
चंडीगढ़ 03:58 PM – 05:44 PM
लखनऊ 03:37 PM – 05:20 PM
भोपाल 03:47 PM – 05:28 PM
कोलकाता 03:03 PM – 04:44 PM
अहमदाबाद 04:06 PM – 05:47 PM
चेन्नई 03:26 PM – 05:02 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05:26 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 07:22 बजे

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: भगवान केवल सच्ची भक्ति से होते हैं प्रसन्न: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

BRICS में भारत चलेगा नया दांव, डॉलर को दरकिनार कर लोकल करेंसी पेमेंट का रखेगा बड़ा प्रस्ताव

New Delhi: भारत ने BRICS देशों के डिजिटल पेमेंट सिस्टम जोड़ने का ऐसा प्रस्ताव दिया है, जिससे डॉलर की...

More Articles Like This

Exit mobile version