मन पर नियंत्रण ही है सच्चा उपवास: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, मन यदि भटकता हो तो उसे फटकारते रहो। वैसे मन है भी बहुत डरपोक। एक बार डरा दोगे तो फिर कभी पाप नहीं करेगा। मन को समझाओ कि तू विषयों के साथ मग्न होकर पाप कर्म करता है और विषय ही तुझे सजा दिलवाते हैं।
आप अपने मन को स्वयं ही नहीं समझाओगे तो और कौन समझाएगा? यदि तुम्हें यह पता चल जाए कि थाली में रखे हुए एवं मुख से लार टपकाने वाले लड्डू में जहर मिला हुआ है तो चाहे कितनी भूख हो, क्या आपका मन उसे खाने को होगा? बस, इसी तरह आप अपने मन को समझाओगे कि मीठे मधु जैसे लगने वाले विषय भोग तो हलाहल जहार से भरे हुए हैं।
उनसे तो हमेशा दूर ही रहना चाहिए।इतना समझ में आ जाए तो मन पाप की राह पर कभी नहीं जाएगा। केवल शरीर का नहीं, आत्मा का उपवास ही प्रभु के पास पहुंचाएगा। उपवास शब्द का अर्थ होता है परमात्मा के समीप रहना। सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना।
Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version