15 June 2026 Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, व्रत और मांगलिक कार्य से पहले पंचांग देखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पंचांग न केवल तिथि, नक्षत्र और योग की जानकारी देता है, बल्कि दिन के शुभ और अशुभ समय का भी सटीक विवरण प्रदान करता है. आज 15 जून 2026, सोमवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इसके साथ ही आज मिथुन संक्रांति भी मनाई जाएगी और भगवान शिव को समर्पित सोमवार व्रत का भी विशेष संयोग बन रहा है.
ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा सुबह तक वृषभ राशि में रहेंगे और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं सूर्य भी दोपहर बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं 15 जून 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी.
15 जून 2026 का पंचांग
- वार: सोमवार
- विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थि संवत्सर
- शक संवत: 1948, पराभव संवत्सर
- पूर्णिमांत मास: ज्येष्ठ
- अमांत मास: ज्येष्ठ
- ऋतु: ग्रीष्म ऋतु
तिथि
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या – सुबह 08:23 बजे तक
- शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (क्षय तिथि) – सुबह 08:23 बजे से अगले दिन 04:31 बजे तक
- शुक्ल पक्ष द्वितीया – 16 जून प्रातः 04:31 बजे से
नक्षत्र
- मृगशीर्षा नक्षत्र – शाम 07:08 बजे तक
- इसके बाद आद्रा नक्षत्र प्रारंभ
योग
- शूल योग – सुबह 08:55 बजे तक
- गण्ड योग – 16 जून प्रातः 04:38 बजे तक
- इसके बाद वृद्धि योग
करण
- नाग – सुबह 08:24 बजे तक
- किस्तुघ्न – शाम 06:26 बजे तक
- बव – अगले दिन 04:31 बजे तक
- इसके बाद बालव
आज के प्रमुख व्रत और पर्व
15 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज एक साथ कई विशेष संयोग बन रहे हैं.
- अमावस्या
- सोमवार व्रत
- मिथुन संक्रांति
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – सुबह 05:45 बजे
- सूर्यास्त – शाम 07:09 बजे
- चंद्रोदय – सुबह 05:26 बजे
- चंद्रास्त – शाम 07:48 बजे
चंद्र राशि और सूर्य राशि
- चंद्र राशि- चंद्रमा सुबह 08:40 बजे तक वृषभ राशि में रहेंगे. इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
- सूर्य राशि- सूर्य दोपहर 12:49 बजे तक वृषभ राशि में रहेंगे. इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
आज का राहुकाल
सोमवार को राहुकाल का विशेष ध्यान रखा जाता है.
- राहुकाल – सुबह 07:25 बजे से 09:06 बजे तक
इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.
अन्य अशुभ मुहूर्त
- यमगण्ड – सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
- कुलिक काल – दोपहर 02:07 बजे से 03:48 बजे तक
- दुर्मुहूर्त – दोपहर 12:54 बजे से 01:47 बजे तक
- दुर्मुहूर्त – दोपहर 03:35 बजे से 04:28 बजे तक
- वर्ज्य काल – रात्रि 02:30 बजे से 03:54 बजे तक
आज के शुभ मुहूर्त
यदि आप किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं तो इन शुभ मुहूर्तों पर विशेष ध्यान दें.
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
- अमृत काल – सुबह 11:27 बजे से 12:51 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04:09 बजे से 04:57 बजे तक
आनन्दादि योग
- आनन्द योग – शाम 07:08 बजे तक
- इसके बाद कालदण्ड योग
क्यों खास है आज का दिन?
15 जून 2026 को अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग बन रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या पर पितरों का तर्पण, दान-पुण्य और भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. वहीं मिथुन संक्रांति के साथ सूर्य का राशि परिवर्तन भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और शुभ आयोजनों के लिए पंचांग में बताए गए शुभ मुहूर्तों का ध्यान रखना लाभकारी माना जाता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें- सुन्दरकाण्ड का पाठ जीवन की बाधाओं को करता है दूर: दिव्य मोरारी बापू

