संसार का सम्बन्ध कदाचित दगा दे दे, किन्तु प्रभु के साथ स्थापित किया गया प्रेम सम्बन्ध कभी दगा नहीं देता: दिव्य मोरारी बापू 

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, भागवती कथा- भागवत प्रसादी तक्षक काटने ही वाला है- जीवन मात्र को एक-न-एक दिन काल रूपी तक्षक काटने ही वाला है। जिस प्रकार परीक्षित ने मृत्यु के समय तक्षक में भी प्रभु के दर्शन किए, उसी प्रकार संत भी मृत्यु को मांगलिक मानते हैं। वो गिरा था जमी पर,लोग कहते मर गया।
वो बेचारा था सफर में,आज अपने घर गया।।-स्वामी रामतीर्थ कबीरा मरने से जग डरा, मेरो मन आनन्द। कब मिलिहौं कब भेटिहौं,  पूरण परमानंद।। -श्रीकबीरदासजी जिसके मन में पाप का विचार ही नहीं आता, उसकी मृत्यु मंगलमय बनती है और जो मनुष्य पाप करते समय मृत्यु से नहीं डरता, उसके जीवन और मरण दोनों बिगड़ते हैं। अंतकाल की घबराहट काल से नहीं, बल्कि अपने पापों के कारण होती है।
मनुष्य पाप करते समय तो डरता नहीं और जब पाप की सजा भोगने का समय आता है, तो डरता है। इससे क्या बनेगा? पाप करते समय यदि मन में डर हो, तो पाप कर्म होता ही नहीं।व्यवहारिक जीवन में हम लोग एक दूसरे से डरने के कारण ही आपस में ठीक व्यवहार करते हैं, जबकि जीवन में ईश्वर का जरा-सा भी ध्यान नहीं रखते। फिर यदि जीवन व्यर्थ नहीं जाएगा तो और क्या होगा?
जो नियमानुसार चलता है, उसे जिस प्रकार सरकार का डर नहीं रहता, उसी प्रकार जो ईश्वर की आज्ञानुसार जीवन व्यतीत करता है, उसे काल का डर नहीं रहता। संसार का सम्बन्ध कदाचित दगा दे दे, किन्तु प्रभु के साथ स्थापित किया गया प्रेम सम्बन्ध कभी दगा नहीं देता। सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).

यह भी पढ़े: राशिफल: वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों का दिन रहेगा शानदार, जानिए क्या कहतें हैं सितारे

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version