चीन ने जारी की औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड नीति, 2030 तक ग्रीन एनर्जी पर फोकस

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अनुसार, चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय समेत पांच मंत्रालयों ने 9 जनवरी को औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड के विकास और उपयोग को लेकर 2026–2030 की नई गाइडलाइन जारी की है. इसका उद्देश्य देश में औद्योगिक उद्यमों और औद्योगिक पार्कों में हरित माइक्रोग्रिड को बढ़ावा देना, इसके उपयोग का विस्तार करना और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा बचत तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी को प्रोत्साहित करना है.
औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड को मुख्य रूप से औद्योगिक यूजर्स को हरित बिजली उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो फोटोवोल्टिक, पवन ऊर्जा, उच्च दक्षता वाला ताप पंप, नई ऊर्जा भंडारण, हाइड्रोजन ऊर्जा, अपशिष्ट ऊष्मा, अपशिष्ट दाब व अपशिष्ट गैस और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन आदि एकीकृत प्रणाली को एकीकृत करता है. औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड औद्योगिक उत्पादन में पावर ग्रिड के साथ तालमेल बिठाने वाली एक स्वायत्त और एकीकृत ऊर्जा प्रणाली के रूप में काम करता है.
चीन में इस तकनीक से जुड़े उपकरणों और सिस्टम में लगातार नई प्रगति हो रही है, वहीं बिजली से जुड़ी सहायक सेवाओं का बाजार भी धीरे-धीरे अधिक मजबूत होता जा रहा है. फिलहाल देशभर में 300 से अधिक ऐसी परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं, हालांकि औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड अभी परीक्षण और प्रदर्शन के चरण में ही हैं. तकनीकी मानकों, बाजार व्यवस्था और बड़े पावर ग्रिड के साथ इनके समन्वित संचालन को लेकर अभी कई चुनौतियां बनी हुई हैं.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version