चीनी केंद्रीय उद्यमों ने पहले 11 महीनों में 95 खरब युआन का उत्पादन मूल्य किया पूरा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाल ही में हुई चीनी केंद्रीय उद्यमों की बैठक में जानकारी मिली है कि इस साल जनवरी से नवंबर तक केंद्रीय उद्यमों ने कुल 95 खरब युआन का अतिरिक्त उत्पादन मूल्य हासिल किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.4% अधिक है. इसी दौरान, प्रति व्यक्ति वार्षिक उत्पादन दर 8 लाख 11 हजार युआन रही, जो साल-दर-साल 3% की वृद्धि को दर्शाती है.

निश्चित संपत्तियों में 33 खरब युआन का निवेश

रियल एस्टेट क्षेत्र को छोड़कर, केंद्रीय उद्यमों ने निश्चित संपत्तियों में 33 खरब युआन का निवेश किया और अनुसंधान एवं विकास (R&D) में 8 खरब 90 अरब 16 करोड़ युआन की पूंजी लगाई. चीनी राजकीय संपत्ति प्रबंधन व निगरानी आयोग के अध्यक्ष चांग युच्व ने इस सम्मेलन में बताया कि पिछले पांच साल हमारे सामने स्थिति अत्यंत जटिल और कार्य अत्यंत भारी थे. बड़ी कठिनाइयों को दूर कर ऐसी उपलब्धियां हासिल की गईं, जो असाधारण हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version