Gold Silver Price: सोना हुआ इतना सस्ता, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 30 April 2024: शादी विवाह का सीजन समाप्त हो गया है. वहीं, अक्षय तृतीया का पर्व नजदीक है. अक्षय तृतीया पर लोग जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी करते हैं. अगर आप भी सोेने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,930 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत भी स्थिर है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,930 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version