Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 96.01 अंक यानी 0.13 प्रतिशत का नुकसान के साथ 72,989.93 अंकों पर बंद हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 36.65 अंक 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22,082.65 अंकों पर आकर बंद हुआ.

आज कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 72,633.54 अंकों तक पहुंच गया था. उधर दूसरी ओर, निफ्टी 50 भी 22,000 अंकों के नीचे 21,964.60 अंकों तक आ गया था. बताते चलें कि आज बाजार ने गिरावट लेकर लाल निशान में ही ट्रेड शुरू किया था.

भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में दिखी अच्छी तेजी

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 22 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में और बाकी की 28 कंपनियों के शेयर नुकसान लेका लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक 2.98 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में आई बड़ी गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में आज जोमैटो के शेयर 2.23 फीसदी, टीसीएस 1.04 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.78 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.68 फीसदी, पावरग्रिड 0.67 फीसदी, टाटा स्टील 0.61 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.40 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.35 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.34 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.33 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

जबकि एचसीएल टेक के शेयर 2.40 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.82 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.78 फीसदी, इंफोसिस 1.47 फीसदी, सनफार्मा 1.37 फीसदी, भारती एयरटेल 1.13 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.10 फीसदी, टाइटन 1.09 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.08 फीसदी, रिलायंस 0.92 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- फरवरी में भारत के व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में 4 प्रतिशत की वृद्धि: Report

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version