Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसक्स (BSE Sensex) आज 0.42 प्रतिशत यानी 328 अंक की गिरावट लेकर 78,255 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 0.18 प्रतिशत यानी 42 अंक की गिरावट लेकर 23,696 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर, जबकि 19 शेयर लाल निशान पर थे. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर, जबकि 25 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करता दिखाई दिया.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को में 2.90 प्रतिशत, आईटीसी होटल्स में 2.88 प्रतिशत, ओएनजीसी में 2.74 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल में 2.44 प्रतिशत और बीपीसीएल में 2.19 प्रतिशत दर्ज की गई. इससे इतर एशियन पेंट में 3.40 प्रतिशत, टाइटन में 2.99 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.17 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 1.96 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर में 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल इंडेक्‍स की तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 2.02 प्रतिशत की आई. इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.06 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 1.50 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.09 प्रतिशत की गिरावट आई.

दूसरी ओर निफ्टी बैंक में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.74 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.56 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.04 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.43 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.88 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.33 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- ICC Rankings में अभिषेक शर्मा का जलवा, 38 खिलाड़ियों को पछाड़ इतने नंबर पर पहुंचे

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version