Stock Market: आज कैसे हुई शेयर बाजार की शुरुआत? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई है. आज के कारोबार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है. सुबह बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 528 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,951 अंक के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 158 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़ककर 21,837 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

आज एनएसई पर 279 शेयर हरे निशान में और 1707 शेयर लाल निशान के साथ खुले हैं.  ऑटो, आईटी, पीएसयू शेयर, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और पीएसई इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत किए है.

गेनर्स और लूजर्स 

तीस शेयरो पर आधारित सेंसेक्स के शेयरों में ITC, भारती एयरटेल, एचडीएफीसी बैंक और एचयूएल गेनर्स के रूप में दिखे हैं. वहीं, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, M&M, पावर ग्रिड, सन फार्मा, NTCP, मारुति सुजुकी, SBI, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस, विप्रो, इंडसइंड बैंक, टीसीएस नेस्ले, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस नुकसान में दिखे हैं.

बाजार में गिरावट की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह इजराइज की तरफ से कुछ दिनों पहले हुए ईरानी हमलों का जवाब दिया गया. इसमें इजराइन ने ईरान के कुछ शहरों पर हमले किए हैं, जिसके वजह से शेयर बाजार उठापटक देखने को मिली है.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

ग्‍लोबल मार्केट में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. एशिया में टोक्यो, सियोल, हांगकांग, जकार्ता, शंघाई और बैंकॉक के साथ सभी लाल निशान में हैं. कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला है. बेंटमार्क ब्रेंट क्रूड 2.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, डब्लूटीआई 84 डॉलर के आसपास बना हुआ है. सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं में भी तेजी आई है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के भाव स्थिर; जानिए ताजा रेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This