LPG Subsidy: 900 रुपये से ज्यादा कीमत वाला सिलेंडर सिर्फ 587 रुपये में, जानिए किसे मिल रहा लाभ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर भारत के ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. क्रूड ऑयल महंगा होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ा है, वहीं घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में भी इजाफा देखने को मिला है. इसके बावजूद केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) करोड़ों गरीब परिवारों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनी हुई है. सरकारी सब्सिडी की बदौलत देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. यही वजह है कि बढ़ती महंगाई के दौर में भी योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर खरीदने में बड़ी राहत मिल रही है.

सप्लाई रेट से काफी कम कीमत पर मिल रहा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भारत में एक LPG सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत करीब 1200 रुपये तक पहुंच रही है. हालांकि सरकार की सब्सिडी व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं पर इसका पूरा बोझ नहीं पड़ रहा है. वर्तमान में सामान्य उपभोक्ता बिना सब्सिडी के लगभग 913 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं, जो वास्तविक सप्लाई लागत से करीब 287 रुपये कम है. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जा रही है.

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मिलती है अतिरिक्त सब्सिडी

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रति सिलेंडर 300 रुपये की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सब्सिडी भेजती है. इसके बाद लाभार्थियों को एक सिलेंडर के लिए करीब 613 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. कुछ राज्यों में वैट (VAT) कम होने या राज्य सरकारों द्वारा अतिरिक्त 20 से 25 रुपये तक की राहत दिए जाने के कारण प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है. ऐसे में कई लाभार्थियों को सिलेंडर लगभग 587 रुपये तक सस्ता पड़ रहा है.

मार्च और जून में बढ़े सिलेंडर के दाम

इस वर्ष मार्च में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी लगातार इजाफा देखा गया है. मई में कमर्शियल सिलेंडर करीब 99 रुपये महंगा हुआ था, जबकि जून में इसके दामों में 42 रुपये की और बढ़ोतरी दर्ज की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर आने वाले समय में भी गैस और ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है.

कौन उठा सकता है उज्ज्वला योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं.

  • गैस कनेक्शन परिवार की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला के नाम पर जारी किया जाता है.
  • परिवार में पहले से किसी भी कंपनी (इंडेन, भारत गैस या HP गैस) का LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक महिला गरीबी रेखा (BPL) श्रेणी से संबंधित हो.
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, वनवासी एवं अन्य पात्र वर्ग भी योजना का लाभ ले सकते हैं.

गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकें. सरकार की यह योजना आज करोड़ों महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This