Gold Silver Import Duty: मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वो एक साल तक सोना न खरीदें. पीएम मोदी की इस अपील के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सोना-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं पर 15% इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. आज 13 मई से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी.
सरकार ने लगाई 15% इंपोर्ट ड्यूटी
सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क (उपकर सहित) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, प्लेटिनम पर आयात शुल्क को 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया है. इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश वैश्विक अस्थिरता के दौर में चालू खाते घाटे को कम करना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है.
क्या होगा इसका असर Gold Silver Import Duty
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से मेटल कंज्यूमर में डिमांड कम हो सकती है. लेकिन इससे भारत का ट्रेड डेफिसिट कम करने और रुपये को सपोर्ट मिल सकता है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में वृद्धि विदेशी मुद्रा संरक्षण, चालू खाते की सुरक्षा, आवश्यक आयातों को प्राथमिकता देने और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक मजबूती को बढ़ाने के उद्देश्य से अपनाई गई व्यापक रणनीति का हिस्सा है.
दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का भी पूरा ध्यान रखा गया है
उन्होंने आगे कहा कि यह कदम असाधारण बाहरी परिस्थितियों के प्रति संतुलित, आनुपातिक और राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार प्रतिक्रिया है, साथ ही इसमें व्यापक आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का भी पूरा ध्यान रखा गया है.