Stock Market: मंगलवार को कैसे बंद हुआ बाजार? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत यानी 89.83 अंक की बढ़त के साथ 73,738.45 के लेवल पर बंद हुआ. शेयर बाजार बंद होते समय सेंसेक्स (Sensex) के 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 0.14 प्रतिशत यानी 31.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22,368 पर बंद हुआ है. निफ्टी नेक्स्ट 50 की बात करें, तो यह 0.18 प्रतिशत यानी 114.90 अंक की बढ़त लेकर 62,798.55 के लेवल पर बंद हुआ है. उधर निफ्टी बैंक 45.55 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,970.45 पर बंद हुआ.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ग्रेसिम में 4 प्रतिशत की आई. इसके अलावा भारती एयरटेल में 3.60 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 1.63 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 1.58 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 1.39 प्रतिशत तेजी आई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट सनफार्मा में 3.57 प्रतिशत दर्ज की गई.

इसके साथ ही बीपीसीएल में 1.64 प्रतिशत, रिलायंस में 1.52 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.23 प्रतिशत और डा रेड्डी में 1.15 प्रतिशत गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 2.66  प्रतिशत की आई. इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.24 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.42 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.41 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.04 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई.

वहीं निफ्टी फार्मा में 1 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.03 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.02 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.96 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.77 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Sikar News: पुलिस के वाहन पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रेलर, 3 कांस्टेबलों की मौत

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This