Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानें कितने अंक लुढ़के सेंसेक्स–निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. सोमवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex)  132.81 अंक फिसलकर 82,052.65 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 25.90 अंक लुढ़ककर 24,742.40 के स्‍तर पर खुला है.

आज गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो कोटक बैंक, एक्‍सिस बैंक, मारूती, एनटीपीसी, इंफी, एचडीएफसीबैंक, टाइटन आदि हैवीवेट स्टॉक्स में गिरावट है. वहीं  एमएंडएम, एचसीएलटेक, रिलायंस, आईटीसी और इंडसइंडबीके में तेजी देखी गई है.

इन कंपनियों में आज हलचल

सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और सन फार्मा सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है. आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखी गई है.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

वहीं बात करें ग्‍लोबल मार्केट कि तो एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में दिखे. चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में दिखा. वहीं, अमेरिकी मार्केट शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. आपको बता दें कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई थी. साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में कुल 623.07 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त आई थी. वहीं निफ्टी में 90.5 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी की कीमत स्थिर, जानिए आज का रेट

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version