Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 49.38 अंकों की गिरावट लेकर 81,476.76 के स्‍तर पर खुला. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 50 इंडेक्स 37.35 अंकों की गिरावट लेकर 24,604.45 के स्‍तर पर खुला.

लाल निशान में खुले 16 कंपनियों के शेयर

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले. बाकी बचे 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. इसी तरह, निफ्टी की 50 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में और 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. जबकि निफ्टी की 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले.

हरे निशान में खुलने वाली कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त आई. इसके अलावा, इंडसइंड बैंक के शेयर 0.34 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.27 फीसदी, इंफोसिस 0.27 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.26 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.23 फीसदी, पावरग्रिड 0.20 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.17 फीसदी, टीसीएस 0.10 फीसदी, एनटीपीसी 0.10 फीसदी, भारती एयरटेल 0.08 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.07 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.03 फीसदी और टाटा मोटर्स के शेयर 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

इस कंनियों के स्‍टॉक्‍स में गिरावट

टाइटन के शेयर आज सबसे अधिक 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ खुले. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.42 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.40 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 फीसदी, एचसीएल टेक 0.27 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.26 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.25 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.24 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.20 फीसदी, टाटा स्टील 0.20 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.15 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.08 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.06 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.04 फीसदी, सनफार्मा 0.04 फीसदी और आईटीसी के शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: कहीं सस्ता, तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Latest News

Indian-Origin Aman Sanger: 25 साल के अमन सांगर बने 5.5 अरब डॉलर के मालिक, स्पेसएक्स की डील ने बदली किस्मत

MIT छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने वाले भारतीय मूल के अमन सांगर आज दुनिया के चर्चित युवा टेक उद्यमियों में शामिल हैं. स्पेसएक्स की 60 अरब डॉलर की डील के बाद उनकी संपत्ति 5.5 अरब डॉलर आंकी जा रही है.

More Articles Like This