Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओ‍पनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला है. लगातार नौंवे दिन आज स्टॉक मार्केट की शुरुआत मजबूत हुई है. शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 81,815.23 के स्‍तर पर पहुंच गया है. इस तरह सेंसेक्स 82000 के करीब पहुंच गया है. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई निफ्टी 28.55 अंकों की तेजी के साथ 25,039.15 अंक पर पहुंच गया है. शेयरों पर नजर डालें तो एचसीएलटेक, हिंडाल्को, एनटीपीसी, ओएनजीसी और बजाजफिन्सवी में तेजी देखने को मिल रही है.

इस वजह से शेयर बाजार में तेजी

जानकारी दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जल्द शुरू करने के ऐलान से अमेरिका समेत घरेलू स्‍टॉक मार्केट में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 612 अंक उछलकर , जबकि निफ्टी 25 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी लौटने, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख स्‍टॉक्‍स में खरीदारी से भी बाजार में तेजी आई.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेडरल रिजर्व ने सितंबर में ब्याज दर में कटौती के संकेत दिए हैं. इससे अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में कमजोरी आई और ग्‍लोबल मार्केट में तेजी का माहौल देखने को मिला. नायर ने कहा कि भारतीय बाजार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में बदलाव से नई ऊंचाई की ओर बढ़ते नजर आए. मुख्‍य रूप से बड़ी कंपनियों के शेयरों को लेकर उत्साह देखने को मिला.

ये भी पढ़ें :- प्रशांत महासागर पर चंद्रमा का अस्त होना… NASA के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की अद्भुत तस्वीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This