Stock Market: तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत,जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है. आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 58.20 अंक की बढ़त लेकर 81,176.80 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी (NSE Nifty) भी 23.30 अंक की तेजी लेकर 24,741.90 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

इन शेयरों में हुआ उलटफेर

निफ्टी पर सिप्ला, एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, जियो फाइनेंशियल और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई. सत्र की शुरुआती दौर में पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट ट्रेड कर रहे हैं.

सोमवार को हुडको, मणप्पुरम फाइनेंस, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बिड़लासॉफ्ट, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आईआरईडीए), इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, आरबीएल बैंक और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स पर नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें :- महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे BJP सांसद रवि किशन, भस्म आरती में हुए शामिल

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version