SCI Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट ने लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SCI Recruitment 2025: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. देश के सर्वोच्च न्यायालय ने लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है. इच्छुक एवं योग्‍य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंति तिथि आज, 07 फरवरी, 2025 है. इसलिए फटाफट आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें.

SCI Recruitment 2025: भर्ती के लिए ऐसे होगा सेलेक्शन

लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके तहत, पहले फेज में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एग्जाम होगा. इसके बाद, सेकेंड फेज में सब्जेक्टिव परीक्षा होगी. दोनों फेज में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को रिक्रूटमेंट के अगले चरण यानी कि इंटरव्यू में शामिल होना होगा.

SCI Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट्स भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद, होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाना होगा. यहां, लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें. फिर फॉर्म भरें. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें. भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version