भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPS Officer Daughter Suicide: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, हबीबगंज थाने क्षेत्र में चार इमली स्थित सरकारी बंगले में एक आईपीएस अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. खबर की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. हालांकि, पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है. ऐसे में पुलिस अब जांच में जुट गई है कि आखिरी बच्ची ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है.

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मृतका का मोबाइल

पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि ऐसा कमद उठाने से पहले उसने आखिरी बात किससे की थी. या फिर उसके फोन में कोई ऐसा सबूत मिल जाए, जिसके कारण उसने अपनी जान दी है.

AIG पद पर पोस्टेड हैं नाबालिग के पिता IPS Officer Daughter Suicide

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ चार इमली स्थित सरकारी आवास में रहती थी. जब उसने आत्महत्या की तब परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे. मृतका अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली. इस घटना से मृतका के पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है. बता दें कि मृतका के पिता पुलिस हेडक्वॉर्टर्स में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पद पर पोस्टेड हैं. वहीं, मां रजिस्ट्रार गैस राहत के पद पर हैं.

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट से आसाराम को नहीं मिली राहत: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद बरकरार, अब करना होगा सरेंडर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version