LCV वाहन में सफर कर रहा था 7 करोड़ कैश, वाहन पलटा तो खुल गई पोल, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश से चौंकाने वाली खबर आ रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के बीच आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पुलिस ने शनिवार को 7 करोड़ रुपये जब्त किया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

वाहन पलटते ही गिरे नोटों से भरे गत्ते
जानकारी के अनुसार, विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की तरफ एक एलसीवी वाहन जा रहा था. इसी दौरान नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में लॉरी ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे वाहन पलट गया. वाहन पलटने की वजह से उसमें रखे रूपए से भरे गत्ते गिर गए. नोटों की गड्डियों पर नजर पड़ते ही तत्काल लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने जब्त किए सात करोड़ कैश
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे में घायल वाहन चालक तो तत्काल उपचार के लिए गोपालपुरम अस्पताल भेजवाया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पुलिस ने सात गत्ते में भरा कैश बरामद किया. पुलिस ने सात करोड़ कैश जब्त कर लिया.

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के सीएच रामा राव ने बताया
मामले की जानकारी कोव्वुरू उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के सीएच रामा राव ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नल्लाजेरला मंडल में वीरावल्ली टोल प्लाजा के पास रासायनिक चूने की बोरियों के नीचे नकदी को छिपाया गया था. इसका पता तब लगा, जब एक ट्रक ने हल्के एलसीवी को पीछे से टक्कर मार दी और वह पलट गया. एलसीवी पलटने के बाद नकदी से भरे बक्से मिले, जिसे जब्त कर लिया गया. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version