अंबेडकरनगर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई DCM, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अंबेडकरनगरः मंगलवार की देर रात यूपी के अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. मृतक और घायल बुलंदशहर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

श्रवणधाम मेले से लौट रहे थे डीसीएम सवार

जानकारी के अनुसार, श्रवणधाम मेले से कई लोग डीसीएम से घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात अहिरौली थाना इलाके के यादव नगर चौराहे के निकट तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई.

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया.

मेला में दुकान लगाने के लिए गए थे कई लोग

बताया गया है कि बुलंदशहर जिले के डेबाई थाने के गांव कमरौवां के मोनू उर्फ सुधीर, धर्मवीर, सतीश, महावीर, विशंभर, राजेश, सत्यपाल आदि 4 दिसंबर से शुरू श्रवण क्षेत्र मेले में खजला की दुकान लगाने गत नवंबर माह में गए थे. बीती रात सभी डीसीएम पर सामान लादकर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने जेसीबी की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. मृतकों में मोनू उर्फ सुधीर, धर्मवीर तथा चालक शामिल हैं.

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version