अमेठी में हादसाः बोलेरो-बाइक की टक्कर, चार लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेठीः यूपी के अमेठी से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह अमेठी जिले के बांटा-टांडा राजमार्ग पर मुंशीगंज के जामो-भादर चौराहा पर बोलेरो और बुलेट की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Hartalika Teej 2026: पहली बार रखने वाली हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें ये जरूरी नियम

Hartalika Teej 2026: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तीथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत...

More Articles Like This

Exit mobile version