बहराइच में हादसा: कम्बाइन से टकराई कार, चार लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich Accident: यूपी के बहराइच से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. रविवार की देर रात मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा-बहराइच मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, दरगाह थाना क्षेत्र के हमजापुरा निवासी कार चालक आफताब, अश्वनी कुमार पुत्र रामकुमार व अनिल वर्मा पुत्र श्याम नारायण निवासीगण मेटूकहा थाना रामगांव, मुकेरिया ग्राम के रहने वाले अनिल सिंह पुत्र सुरेश सिंह, कोतवाली नगर के ब्राह्मणीपुरा निवासी शिवम व वेद प्रकाश एक ही कार में सवार होकर नानपारा से बहराइच की ओर आ रहे थे. इसी दौरान नानपारा-बहराइच मार्ग पर डिहवा गांव के पास दूसरी ओर से निकली कंबाइन से तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई. जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गई.

इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सीडेंट में एक पंच गाड़ी थी, जो नानपारा से बहराइच की तरफ जा रही थी. इसी सड़क पर कंबाइन थी जो साइड की सड़क से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रही थी. दोनों की भिड़ंत के बाद दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. सभी मृतक बहराइच के रहने वाले थे. उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version