Accident In Bijnor: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Bijnor: यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शुक्रवार की देर रात यहां नहटौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चो और दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मेला देख घर लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी सुल्तान (35 वर्ष) पुत्र असरफ अली अपनी पत्नी गुलअफ्सा (28), पुत्री अनादिया (8 दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो (35) और भांजी अदिबा (14 वर्ष ) के साथ नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने गया था.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल
देर रात लौटते समय नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतना तेज था कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्टना में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों पुत्रियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुल्तान, उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सीएचसी में ले गई. गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां इनका इलाज चल रहा है.

सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ सर्वम सिंह ने भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version