बिजनौर में हादसा: नहर में गिरी स्कूल की बस, एक छात्र की मौत, कई घायल

बिजनौरः बिजनौर से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में एक स्कूली बस नहर में पलट गई. इस हादसे में जहां एक बच्चे की मौत हो गई है, वहीं, कई घायल हुए हैं. दुर्घटना की जानकारी होते मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. खबर मिलने पर बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए.

चालक की लापरवाही से गिरी बस
मिली जानकारी के मुताबिक, सदाफल गांव स्थित एनएस इंटरनेशनल स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान चालक कृपाल सिंह की लापरवाही की वजह से बस बड़ी नहर में उतरते हुए पलट गई. बस पलटते ही उसमें सवार बच्चे चीख-पुकार करने लगे.

जानकारी होते ही मौके की तरफ दौड़ पड़े ग्रामीण
घटना की जानकारी होते हुए आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे. नहर में घुस कर बच्चों को बस से बाहर निकाला. सूचना मिलने ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दुर्घटना में एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए. सभी को निजी चिकित्सक के भर्ती कराने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. सूचना मिलने ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. उपचार के दौरान एक छात्र लक्की (8) पुत्र महेश निवासी अलियारपुर की मौत हो गई. संयोग रहा कि नर में पानी नहीं छोड़ा गया था, वरना किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version