छत्तीसगढ़ में हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक छह मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boiler blast at Vedanta Power Plant: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सक्ती जिले में भीषण हादसा हो गया. सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार की दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया. इस हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हो चुकी हैं और 18 घायल हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है. कई की हालत नाजुक बनी हुई है. इससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में लगे बॉयलर के अचानक फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. घायलों को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल लाया गया है, जहां अभी तक 18 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया. गंभीर रूप से झुलसे लोगों में से छह की मौत रायगढ़ के निजी अस्पताल में हो गई है.

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

फिलहाल, मृतकों और घायलों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version