छत्तीसगढ़ में हादसा: खड़े ट्रक से टकराई हाई स्पीड बस, तीन यात्रियों की मौत, 10 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा आज सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर हुआ. बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई. अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर जा रही रॉयल कंपनी की तेज रफ्तार बस रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम दरचुरा से ठीक पहले स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर खड़े एक खराब ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. दुर्घटना के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे.

गैस कटर से बस की चादर काटकर निकाले गए घायल

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गई. कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. टक्कर के कारण बस का ढांचा बुरी तरह मुड़ गया था, जिससे यात्री अंदर ही फंस गए थे. बचाव दल ने फंसे हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत गैस कटर का प्रयोग किया. बस की चादर को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा गया.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है. मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कई की हालत गंभीर है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version