फतेहपुर में हादसा: यमराजरूपी ट्रक ने ली तीन युवकों की जान, चालक फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के फतेहपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली स्थित पावर ग्रीड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों को मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई.

Latest News

मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति से मिले अराघची, भावुक पुतिन ने ईरानी शासन और जनता को बताया बहादुर

Moscow: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की....

More Articles Like This

Exit mobile version