गोरखपुर में हादसा: पलटी स्कूली बस, एक छात्र की मौत की खबर, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के गोरखपुर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया गया है कि यहां एक स्कूली बस पलट गई है. इस दुर्घटना में कई बच्चे घायल हो गए. एक बच्चे की मौत की खबर मिल रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

डंपर को ओवरटेक करते समय पलटी बस
मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूली बस बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान गोरखपुर के सिकरीगंड में डंपर को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटते ही अंदर सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला
उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे. एक-एक कर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कई बच्चे घायल हो गए. एक बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version