हमीरपुर में हादसाः डंपर से टकराई कार, पति-पत्नी सहित पांच लोगों की मौत, लौट रहे थे बागेश्वर धाम से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hamirpur Accident: यूपी के हमीरपुर से दुखद खबर सामने आई है. बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओँ की कार हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार के लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान रविवार की दोपहर नेशनल हाईवे-34 पर मौदहा कोतवाली इलाके के छिरका-मवइया गांव के बीच तेज रफ्तार वैगनार कार डंपर से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस हादसे में पति-पत्नी सहित परिवार के पांच लोगों का मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया है हादसे के शिकार हुए लोग बागेश्वर धाम दर्शन कर कानपुर लौट रहे थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क हादसे की वजह चालक को नींद आना या कार ओवरटेक करना बताया माना जा रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के शिकार हुए लोग कानपुर के बताए गए हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version