हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी कार, दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himacha Accident: हिमाचल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल में हुआ. एक कार खाई में गिर गई. इसमें सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का छोल्टू अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जानी संपर्क मार्ग पर टापरी से जानी जा रही एक कार अचानक जानी संपर्क मार्ग पर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे के समय वाहन में सवार चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान हिमेश कुमार (19 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30 वर्ष) पुत्र हरि लाल निवासी जानी के रूप में हुई, जबकि विद्या कृष्ण (32 वर्ष) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है.

कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है.

हादसे पर सीएम ने जताया शोक

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर हुए कार हादसे में चार लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. कहा कि भगवान दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version