जयपुर में हादसाः हाईटेंशन तार की जद में आई बस, लगी आग, दो मजदूरों की मौत, कई झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः जयपुर से भीषण दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां एक बस हाईटेंशन तार की जद में आ गई, जिससे बस में करंट दौड़ने के साथ ही आग लग गई. यह दुर्घटना मनोहरपुर थाना इलाके के टोडी गांव में हुई. इस हादसे में जहां दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन मजदूर झुलस गए. झुलसे मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया.

मजदूरों को लेकर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में बस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गई. इस घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

पांच मजदूरों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से झुलसे पांच मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना में 26 लोगों की मौत हुई थी

इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 12 झुलसे मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया. मालूम हो कि इससे पहले जैसलमेर में 14 अक्टूबर को चलती बस में आग लग गई थी. आग एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version