कानपुर में हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड स्कॉर्पियो, दो मासूमों सहित तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना हो गई. हाई स्पीड स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां दो मासूमों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुई. शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके  पर पहुंचे. स्कॉर्पियो में सवार लोग बुरी तरह फंसे हुए थे. कई घायल दर्द से कराह रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई.

कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई. लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला. इस हादसे में दो मासूम बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए. घायलों कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

गया जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार 12 लोग

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में करीब 12 लोग सवार थे. सभी हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक थी. तेज रफ्तार की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई.

भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पीआरवी-7059 की मदद से करीब 13 किलोमीटर तक पीछा कर महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास उसे पकड़ लिया. पूछताछ में चालक ने बताया कि वह ट्रक को सर्विस लेन में खड़ा कर आराम कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में आ घुसी.

अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने घायलों का हाल जाना

घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह हैलेट अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया. पुलिस ने क्रेन की मददसे दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रक और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version