कर्नाटक में हादसा: भटकल नदी में अचानक आया तेज बहाव, सात महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Karnataka: कर्नाटक से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार को उत्तर कन्नड़ जिले में हुआ. भटकल के पास स्थित थट्टे हक्कालु नदी में डूबने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं. अन्य लोगों के भी डूबने की आशंका है और उनकी तलाश जारी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई लोग नदी में नहा रहे थे. इसी बीच आचनक आए तेज बहाव में बह गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा. समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बचाव अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि नदी में डूबे लोगों की तलाश के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय गोताखोरों और आपदा राहत टीमों को भी मौके पर लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि अभी तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य लोगों के लापता होने की भी आशंका है और तलाश जारी है.

Latest News

बिहार में सनसनीखेज वारदातः लिव-इन में रह रहे जोड़े की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Double murder in Bihar: बिहार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां रोहताश में डबल मर्डर की वारदात हुई...

More Articles Like This

Exit mobile version