कौशांबी में हादसाः श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 24 से अधिक लोग घायल

कौशांबी: रविवार को यूपी के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोस अंतर्गत अफोई गांव व कौशांबी जनपद की सीमा के समीप श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई. इस दुर्घटना में 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, कानपुर शहर से 60-65 श्रद्धालु एक बस में सवार होकर कड़ाधाम स्थित मां शीतला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि वह जैसे ही अफोई गांव के समीप पहुंचे थे, तभी एक डंपर ने ओवरटेक किया. इसकी वजह से सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल
हालांकि, साइकिल सवार राहुल भी हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया. वहीं बस में सवार कानपुर के बर्रा बाइपास निवासी हरिशंकर, रजनी शर्मा, मीरा देवी, रामादेवी चौराहा निवासी प्रीती व उसकी मां बीना श्रेष्ठ सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए. सभी श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला गया. दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए. कड़ाधाम पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया.

Latest News

Pakistan Fuel Tax: 12 अगस्त से ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, जानें भारत या पाकिस्तान, किस देश में ज्यादा है फ्यूल टैक्स?

पाकिस्तान में फ्यूल टैक्स और डीजल की बढ़ती लागत को लेकर ट्रांसपोर्टर्स ने 12 अगस्त 2026 से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. जानें भारत और पाकिस्तान में फ्यूल टैक्स की पूरी तुलना.

More Articles Like This

Exit mobile version