कुशीनगर में हादसाः वैन और ट्रेलर की टक्कर, छह लोगों की दर्दनाक मौत, किशोर गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kushinagar Accident: कुशीनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार की देर रात हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुआ. पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

तिलक समारोह से लौट रहे थे हादसे का शिकार हुए लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी सभी लोग देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए वैन से गए थे और वहां से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में के. पेट्रोल पंप के पास वैन की ट्रेलर से आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वैन में सवार सात लोगों में छह की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने तत्काल घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाय, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40 वर्ष) , उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35 वर्ष) और मिथिलेश गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में हुई. राममिलन का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन गंभीर रूप से घायल है.

दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर चालक

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

अमेरिका में 27000 फीट की ऊंचाई से गिरा विमान, 9 लोगों की गई जान 

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के पाम बीच काउंटी में 1 नवंबर को बहामास जा रहा लियरजेट...

More Articles Like This

Exit mobile version