मध्य प्रदेश में हादसा: निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से वाहनों पर गिरा क्रेन, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Crane Accident: मध्य प्रदेश से हादसे की खबर सामने आई है. यहां गुरुवार की सुबह धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर 3 स्थित सागौर रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर काम में लगा एक क्रेन अचानक पलट गया. इस दौरान एक पिकअप और एक ट्रक इसकी जद में आए गए. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, पीथमपुर सेक्टर 3 स्थित सागौर रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे दोनों छोर पर दो क्रेन गार्डर चढ़ा रही थी. इसी दौरान सागौर की ओर लगी एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई, जिसके चलते रास्ते से गुजर रही एक पिकअप और एक ट्रक उसकी जद में आ गए.

लोडिंग टाटा मैजिक के ऊपर भारीभरकम क्रेन गिरने से उसमें सवार चालक और एक अन्य युवक बुरी तरह से वाहन में दब गए. समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था और दोनों मृतक कौन थे. उनकी शिनाख्त उन्हें निकलने के बाद हो सकेगी. वहीं इस घटना में एक मां, जिसके बेटे के फंसे होने की आशंका है, बदहवास स्थिति में वहां पहुंची है.

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और काम में लगी एक क्रेन अचानक पलटकर वहां से गुजर रहे एक पिकअप और ट्रक पर गिर गई. उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई. कुछ लोगों के क्रेन के नीचे फंसे होने की भी आशंका है. उन्होंने बताया कि ट्रक में फंसे शवों को निकालने के प्रयास जारी है.

Latest News

Ebola Alert: दुनिया में बढ़ी इबोला की दहशत, तमिलनाडु में हाई अलर्ट; एयरपोर्ट से अस्पताल तक बढ़ी चौकसी

इबोला वायरस को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता के बीच तमिलनाडु सरकार ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं. एयरपोर्ट, अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version