मेरठ में हादसाः खड़े ट्रक से टकराई कार, रुकी तीन लोगों के जीवन की रफ्तार, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

खरखौदाः मेरठ से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां मंगलवार तड़के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनोटा के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. घटना की जांच में जुट गई.

आठ लोग गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनोटा के पास आज तड़के तेज रफ्तार ईको कार खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, पीलीभीत जनपद के कामगार किराए की गाड़ी लेकर चंडीगढ़ धान की रोपाई के लिए जा रहे थे. मंगलवार को तड़के करीब चार बजे जैसे ही मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धनोटा गांव के पास पहुंचे. सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई.

दुर्घटना में इन लोगों की हुई मौत
कार में सवार अनिल पुत्र मूलचंद और सुनील पुत्र मूलचंद (दोनों सगे भाई) निवासी पीलीभीत लखाखास समेत चालक जुनैद पुत्र जमील निवासी नवाबगंज बरेली की मौत हो गई. वही कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए.

हादसे में ये लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में प्रेमपाल पुत्र दयाराम, सूरजपाल पुत्र दयाराम, प्रदीप पुत्र दयाराम, श्यामू मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश निवासीगण लखाखास गजरौला, आनंदपाल पुत्र छोटेलाल निवासी देवरिया, अनिल पुत्र दिलीप निवासी सुहादा गजरौला, हरि ओम पुत्र मुन्नालाल निवासी देवरिया, सुहेल पुत्र बाबू निवासी नौगांव पीलीभीत घायल हो गए. घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version