MP में हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी सहित तीन की मौत, नौ घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Multai Accident: मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां शनिवार को तड़के भोपाल में बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुलताई के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हाई स्पीड कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे वाहन सवार

पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के पास बूटीबोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु थे. वे गाड़ी नंबर- एमएच 49 सी 4756 में सवार होकर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे.

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार

इसी दौरान तड़के करीब 3:30 बजे मुलताई के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई. वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद वाहन में सवार लोगो में चीख-पुकार मच गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चालक सहित नौ लोग घायल हो गए. 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये लोग हुए घायल

इस हादसे में दीपक (42 वर्ष) और उनकी पत्नी छाया (40 वर्ष) की पहचान हो गई है. तीसरी मृत महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है.घायलों में नैतिक पिता उपेंद्र गांधीवार (10 वर्ष), उज्ज्वला पति मोहन (45), नीता पिता अनिल (25), अनुष्का पिता उपेंद्र (18), संगीता एकनाथ, शंभु, नंदन, प्रज्ज्वल पिता दीपक और सौरभ पिता नंदकिशोर (20 वर्ष) शामिल हैं.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा कि शायद चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

‘अस्पताल में ठीक से नहीं हो रहा इमरान खान का इलाज’, पाकिस्तान PTI का शहबाज सरकार पर आरोप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सोमवार को सरकारी अस्पताल के...

More Articles Like This

Exit mobile version