नागौर में हादसाः रोडवेज बस और कार की टक्कर, चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nagaur Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार को नागौर जिले में हुआ. रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, नागौर जिले के कुचेरा क्षेत्र में चकढाणी और पुनास गांव के बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से घायलों को कुचेरा और मेड़ता सिटी अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने बताय कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दुर्घटना की वजह से मार्ग पर काफी देर तक आवागमन में प्रभावित रहा. वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version