नवादा में हादसाः बच्चों से भरी स्कूली वैन पलटी, एक बच्ची की मौत, 24 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नवादा: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सोमवार को नवादा के गोविंदपुर प्रखंड में हादसा हो गया. कमालपुर के पास स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में जहां एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं 24 बच्चे घायल है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

nawada 6

हादसे के बाद बच्चों में मची चीख-पुकार

बताया गया है कि तेज रफ्तार की वजह से तीखे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई. हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े.

बच्चों को वैन से निकालन में जुटे लोग

पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद लोग वैन से बच्चों को निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य तेजी से चला. समय पर मदद मिलने से कई बच्चों की जान बच सकी.

हादसे में मासूम आरोही की थम गई सांस, बहन घायल

इस हादसे में दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री आरोही कुमारी (10 वर्ष) की मौत हो गई. उसकी छोटी बहन आरूषि इस हादसे में घायल हुई है. वैन में दो दर्जन से अधिक बच्चे इस सवार थे. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़

घायलों को गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी बच्चों को रेफर कर दिया. नवादा सदर अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है. दो बच्चों की हालत शुरू में काफी नाजुक बताई गई. अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई. हर कोई अपने बच्चों की सलामती के लिए परेशान दिखा.

परिजनों ने चालक पर लगाया गंभीर आरोप

परिजनों ने चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया. बताया गया है कि वह देर से बच्चों को लेने पहुंचा था. वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन तीन बार पलटी खाई. वाहन का फिटनेस और इंश्योरेंस भी संदिग्ध बताया जा रहा है.

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

आरोही की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया. लोगों ने दर्शन गांव के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मृत बच्ची के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने रोष जताया. प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version