Accident In Odisha: नयागढ़ में पलटी बेकाबू बस, चालक सहित पांच लोगों की मौत, 10 गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Bus Accident: ओडिशा से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शुक्रवार देर रात के नयागढ़ जिले में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

चट्टान से टकराने के बाद पलटी बस

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास रात करीब एक बजे हुआ. जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर दासपल्ला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. गंभीर रूप से घायल दस लोगों का इलाज नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है. वहीं अन्य 45 घायलों का उपचार दासपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, बरहमपुर से हरिशंकर जा रही इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमति साहू और बस चालक प्रबीन साहू के रूप में हुई है.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और घाटी क्षेत्र की खतरनाक सड़क को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version