पीलीभीत में हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू DCM, तीन मजदूरों की मौत, 33 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां तेज रफ्तार एक बेकाबू डीसीएम पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 33 से अधिक घायल हो गए. यह हादसा शुक्रवार की भोर में असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास हुआ. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

डीसीएम से लखीमपुर खीरी जा रहे थे मजदूर
बताया गया है कि मजदूर मुरादाबाद से डीसीएम से लखीमपुर खीरी जा रहे थे. इसी दौरान आज तड़के असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई. इससे तेज रफ्तार बेकाबू डीसीएम सड़क किनारे होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और 33 से अधिक घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया. डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौने एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका. गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया. इस दुर्घटना के हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया. इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका.

डीएम और एसपी पहुंचे मेडिकल कॉलेज
दुर्घटना की जानकारी होने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने घायलों को हाल जाना. बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 लोग सवार थे. ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे. ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version