राजस्थान में हादसा: तेज आवाज के साथ फटा कार का टायर, खामोश हुई चार श्रद्धालुओं की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शुक्रवार की सुबह दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास हुआ. एक बेकाबू कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे.

खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर क्षेत्र में हुआ. हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर तेज आवाज के साथ फट गया. इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया

इस संबंध में रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है. दुर्घटना मृत हुए लोगों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है. चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे. हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version