सिद्धार्थनगर में हादसा: बेकाबू कार ने 6 लोगों को रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इटवाः यूपी के सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा हुआ है. यहां इटवा थानांतर्गत ग्राम दुफेडिया में तेज रफ्तार एक कार ने 6 किशोर और युवाओं को रौंद दिया. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

गर्मी के चलते सड़क की पटरी पर बैठे थे किशोर और युवक
जानकारी के अनुसार, इटवा-बेलवा मार्ग पर दुफेडिया गांव कुछ युवक और किशोर गर्मी के चलते देर रात सड़क की पटरी बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बेकाबू कार 6 किशोर और युवाओं को रौंदती हुई निकल गई. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई.

घटना के बाद कार सहित थाने पहुंचा चालक
कुछ लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वह निकल गई. तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती किया गया. घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर इटवा थाने पहुंच गया. यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और हो-हल्ला करने लगे. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया.

अस्पताल ले जाते समय हुई किशोर और युवक की मौत
उधर अस्पताल लाए गए जोगेंद्र (16 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ, जीतू (25) पुत्र घनश्याम, प्रमोद सोनी (20) पुत्र राज सोनी और जितेंद्र कुमार (19) पुत्र कृष्णा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.जाते समय रास्ते मे जोगेंद्र और जीतू की मौत हो गई. घटना में अमीन व महेंद्र को हल्की चोटें आईं.

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कार कब्जे में और चालक हिरासत में है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version