सोनभद्र में हादसाः ट्रक से टकराई ऑटो, पांच लोगों की मौत, 6 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सोनभद्रः सोनभद्र में गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. विंढमगंज थाना क्षेत्र से लगे 14 किलोमीटर दूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में सवारियों से भरी ऑटो ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
बताया जा रहा है कि यह घटना एनएच-75 पर गढ़वा-मुड़ीसेमर के बीच श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के समीप हुआ. इस हादसे में विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र विमलेश कुमार कनौजिया (42 वर्ष), झारखण्ड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण (30), रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश (20), विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार (21) और रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार (53 वर्ष) की मौत हो गई.

इन घायलों का चल रहा इलाज
हादसे में घायल रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश, विढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के रामचंद्र भुइयां के पुत्र छोटूलाल, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के महावीर भुइयां के पुत्र उमेश, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज एवं रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय का इलाज सदर अस्पताल गढवा झारखंड में चल रहा है.

पुलिस ने बताया
इस संबध में पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. अन्य 6 घायलों का इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version