दक्षिण कोरिया में हादसाः आग का गोला बनी कार पार्ट्स फैक्ट्री, 10 कर्मचारियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Daejeon Car Parts Factory Fire: दक्षिण कोरिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स कारखाने में भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में 59 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 25 की हालत नाजुक बनी हुई है.

बचाव दल अभी भी मलबे में लापता 4 अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं. गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या 10 हो गई है. घायलों में 25 की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि 34 अन्य को मामूली चोटें आई हैं.

समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, जिस समय आग लगी, उस समय संयंत्र में कुल 170 कर्मचारी काम कर रहे थे. तलाशी अभियान के दौरान एक शव दूसरी मंजिल पर और बाकी तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद किए गए.

दमकलकर्मियों करना पड़ा मुश्किलों का सामना

आग बुझाने और बचाव कार्य में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इमारत के ढहने के खतरे के कारण बचाव दल तुरंत अंदर प्रवेश नहीं कर सके. इसके अलावा फैक्ट्री में 200 किलोग्राम सोडियम का भंडार था, जिसके विस्फोट होने का बड़ा खतरा बना हुआ था.

राष्ट्रपति ने दिए निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने अधिकारियों को बचाव अभियान के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों, कर्मियों और आधुनिक उपकरणों को तत्काल जुटाने का निर्देश दिया है. फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन घटना की जांच कर रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version